धन धान्य योजना एवं दलहन मिशन योजना के शुभारम्भ का लाइव प्रसारण


देवरिया - प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य योजना एवं दलहन मिशन योजना के शुभारम्भ का लाइव प्रसारण कार्यक्रम जनपद मुख्यालय देवरिया क्लब, कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त विकास खण्ड, ग्राम  पंचायत, मुख्यालय प्रधानमंत्री किसान समूह केन्द्र, पैक्स सोसालियो, एग्रीकल्चर मार्केटिंग (मण्डी) तथा विभिन्न स्थलों पर आयोजित कराया गया।

मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के देवरिया क्लब में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक,भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, पशुपालन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहें।

उक्त लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जनपद देवरिया के विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों स्थलों की कुल संख्या 185 थी जिसमें लगभग 5500 प्रतिभागियों कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य