तीन राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी

गोंडा  - मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर गोंडा जिले में पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा व तरबगंज ने आदेश जारी किया है।

अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा गोण्डा व तरबगंज तहसील पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त न होने वाले राजनीतिक दलों से संबंधित नोटिस की प्रतियां उनके पते पर उपलब्ध कराते हुए उसकी पावती रसीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोंडा जनपद में जिन दलों को यह नोटिस उपलब्ध कराया जाएगा, उनके नाम इस प्रकार हैं–

आम जनता पार्टी (इंडिया) – पता: पीछे रानीपुरवा प्राइमरी स्कूल, जानकी नगर, पोस्ट – बस स्टॉप, गोंडा।

सम्राट अशोक सेना पार्टी – पता: हाउस नं. 1546, ग्राम व पोस्ट बेलसर, तहसील तरबगंज, गोंडा।

विश्व मानव समाज कल्याण परिषद – पता: ग्राम व पोस्ट – चंदापुर, वजीरगंज, गोंडा। 

निर्देशानुसार संबंधित राजनीतिक दलों को यह नोटिस विशेष वाहक के माध्यम से 25 सितंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसकी प्रतियां तहसील मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएंगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य