यात्रीगण कृपया ध्यान दें

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु देवरिया सदर-नूनखार खंड के डाउन लाइन तथा देवरिया सदर-बैतालपुर के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को पुनर्निर्धारित, नियंत्रित एवं मार्ग परिवर्तन कर निम्नवत चलाया जाएगा।

पुनर्निर्धारण -

गोरखपुर छावनी से 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 55042 गोरखपुर छावनी-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर छावनी से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

नियंत्रण - 

अयोध्या धाम से 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 बढ़नी से 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 05028 बढ़नी-देवघर विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 

बरौनी से 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 

मार्ग परिवर्तन-

दरभंगा से 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई 

जायेगी। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य