डेफ ओलम्पिक हेतु आदित्या का चयन हुआ


गोरखपुर -पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षणों के परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निरन्तर अपनी छटा बिखेर रहे हैं। इसी क्रम में, 20 से 27 नवम्बर, 2025 तक टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले डेफ ओलम्पिक-2025 हेतु रेल परिवार की बेटी कुमारी आदित्या का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जहाँ आदित्या महिला सिंगल्स, महिला डबल्स, मिक्स डबल एवं टीम इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। 

डेफ ओलम्पिक हेतु आदित्या का चयन अहमदाबाद, गुजरात में 24 एवं 25 अगस्त, 2025 को आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय टीम में हुआ है।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमारी आदित्या को बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‘ से सम्मानित किया। आदित्या नियमित रूप से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में बैडमिंटन का अभ्यास करती हैं।

कुमारी आदित्या का चयन डेफ ओलम्पिक में होने पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक/नरसा सौम्या माथुर, अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, बैडमिंटन/कोच दिग्विजय नाथ यादव तथा नरसा के अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य