प्रसार्ड ट्रस्ट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


भाटपाररानी  -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास ट्रस्ट (प्रसार्ड) महुआबारी मेंला , मल्हनी भाटपार रानी परिसर में ध्वजारोहण प्रो.( डा.)रवि प्रकाश मौर्य निदेशक /अध्यक्ष  एवं मुख्य ट्रस्टी प्रो.( डा.) सुमन प्रसाद मौर्य ने सयुंक्त रुप से किया। 

प्रो. रवि प्रकाश ने अपने उदबोधन् में कहा कि  स्वतंत्रता दिवस हमें सिर्फ अतीत ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी एकजुटता, भाईचारे, प्रगति, और अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है।  इस वर्ष  15 अगस्त को मनाए गये स्वतंत्रता दिवस का थीम “New India” (न्यू इंडिया) है। इस थीम का उद्देश्य 2047 तक एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूत करना है। यह तभी संम्भव है ,जब सब मिलजुल कर  समय से अपने दायित्वों का निर्वहन  करें। 

कृषि के क्षेत्र में  हमें श्रीअन्न , दलहन, तिलहन, सब्जियों, फलों पर विशेष ध्यान देते हुए पशुपालन को पुनः अपनाना होगा। रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों की की जगह जैविक खेती , जैविक कीट प्रबंधन पर  बल देना होगा। तभी मानव स्वास्थ्य हित कर होगा। 

प्रो. सुमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य एवं पोषण की  सुरक्षा  पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ्य शरीर, मन, ग्रामीण एवं देश की विकास के लिये अति आवश्यक है। आहार में हरी सब्जी, फल एवं दूध सेवन करने से  पोषण तत्वों की कमी दूर हो जाती है। श्री अन्न का मूल्य संवर्धन कर भोजन में सामिल करने से सेहत में सुधार होता है। कार्यक्रम के अंत में केक,मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदीप, चन्द्र प्रकाश, ई.पुरुषोत्तम, डा. विकास ,सहित स्कूल के बच्चों, अध्यापको, ग्रामीणों, कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य