गोरखपुर रेल म्यूजियम का समय बदला


गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ पूर्वोत्तर रेलवे सहित भारतीय रेल के समृद्ध इतिहास के बारे में लोगों का ज्ञानवर्धन करता है।

आने वाले ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा रेल म्यूजियम में आने वाले दर्शकों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है। 

रेल म्यूजियम, गोरखपुर 01 अप्रैल,2025 से 30 सितम्बर,2025 तक अपराह्न 02.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक खुलेगा। इस अवधि के दौरान रेल म्यूजियम में प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग बन्द होने का समय रात्रि 08.30 बजे तथा गेट बन्द होने का समय रात्रि 09.00 बजे तक होगा।

 रेल म्यूजियम पूर्व की भांति सोमवार के दिन बन्द रहेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य